दो बातें
आरती हिंद यादव
मीडिया पर्सनैलिटी
कॉन्टेंट मैनेजर, न्यूज़ एंकर
अनुवादक
लखनऊ
दो बातें जो मीडिया प्रोफेशनल बनने के लिए ज़रूरी हैं?
जूनून।
5 Ws and H की सही समझ।
दो बातें जो आपको मीडिया पर्सनैलिटी के रूप में अच्छी लगती हैं?
दूसरों की आवाज़ बनने का अवसर।
स्वयं को विशिष्ट पहचान।
दो विशेषताएं जो एक सफल न्यूज़ एंकर में होनी चाहिए?
मुद्दों पर पकड़।
संचालन कुशलता।
दो बातें जिनसे आपको स्क्रिप्ट राइटर बनने की प्रेरणा मिली?
जो ख़ुद न बोल सकें, वो सब लेखनी बोल सकती है।
परिवेशीय परिस्थितियाँ।
दो बातें जो खबरों की विश्वसनीयता के लिए ज़रूरी हैं?
यथार्थता।
निष्पक्षता।
आकाशवाणी लखनऊ के दो कार्यक्रम जो आपको सर्वाधिक प्रिय है?
रजनीगंधा।
युववाणी।
आपके निर्देशन में मंचित किए गए दो नाटक जिन पर आपको गर्व है?
आत्मजा।
ऐसी भी क्या जल्दी।
आपके शो ‘पोटली में इतिहास’ की दो विशेषताएं?
घटनाक्रम का सजीव अनुभव।
कम समय में पूरा सार।
दो संदेश जो आप नए एंकर्स को देना चाहती हैं?
कभी भी नया सीखने से परहेज़ न करें।
धीरज रखते हुए आगे बढ़े।
दो बातें जो आपको मीडिया की पढ़ाई के दौरान सीखने को मिली?
निष्पक्ष रहना।
बोलने से पहले सोचना।
दो बातें जिनसे आप प्रभावित होती हैं?
देशप्रेम।
लक्ष्य को पाने का ज़ुनून।
दो बातें जो आपको नाराज़ करती हैं?
दोगलापन।
चाटुकारिता।
दो शख्सियतें जिनसे आपको हमेशा प्ररेणा मिलती है।
मेरी माँ।
स्वामी विवेकानंद जी।
दो बातें जिनमें आप विश्वास करती हैं?
ईश्वर सबके मन की जानता है।
आत्मविश्वास सफलता की चाबी है।
दो बातें जो महिला सशक्तिकरण की आधार हैं?
शिक्षा।
आत्मविश्वास।
दो जीवनमूल्य जो आपको अपने माता-पिता से मिले हैं?
जीतने तक हार मत मानना।
सवाल करने में कभी हिचकिचाना मत।
ऐसी दो बातें जिनसे आपको हौसला मिला?
कठिनाई एक परीक्षा है पास कर पाए, तभी जीवन की अगली कक्षा में बैठने को मिलेगा।
समय हमेशा बदलता रहता है।
दो बातें जो आपको हिंदी भाषा में अच्छी लगती हैं?
सम्मान करना सिखाती है।
साथ देना सिखाती है।
दो पुस्तकें जो आपको प्रिय हैं?
The Powers of The Mind.
रामचरित मानस।
आपके शहर लखनऊ की दो बातें जो आपको प्रभावित करती हैं?
आवाज़ में मिठास।
लज़ीज़ स्वाद।
जीवन मे सफलता के दो मूल मंत्र?
कोई काम नहीं है कच्चा, जब किया इरादा पक्का।
सीखते चलो, जीतते चलो।
दो अवार्ड जिन पर आपको गर्व है?
मेरे श्रोताओं और दर्शकों का स्नेह।
Best Voice Award in Khabri Podcast LTD.
दो लक्ष्य जो आप जीवन में हासिल करना चाहती हैं?
आज मैं तमाम लोगों से प्रेरणा लेती हूँ, कल ‘मेरा नाम, मेरा काम’ लोगों को प्रेरणा दे सके।
भारतीय संस्कृति को वैश्विक शिखर पर पहुँचाने में भागीदार बनना।