
बृजमोहन अग्रवाल
सांसद
रायपुर, छत्तीसगढ़

दो बातें जिनसे आपको राजनीति में आने की प्रेरणा मिली ?
} जनता से जुड़ाव एवं जनता के हितों पर हमेशा सक्रिय रहना।
} कमजोर वर्ग की हर हाल सहायता व आर्थिक सामाजिक न्याय की स्थापना।
दो राजनैतिक शख्सियतें जिनसे आप सार्वाधिक प्रभावित रहे हैं?
} अटल बिहारी वाजपेई और कुशाभाऊ ठाकरे।
दो बातें जो भारतीय जनता पार्टी की आधार स्तंभ हैं?
} सतत संघर्ष, शक्ति का संधान।
जीवन में कठिनाई के दौर की ऐसी दो बातें जिनसे आपको हौसला मिला?
} आत्मविश्वास एवं कड़ी से कड़ी मेहनत।

दो बातें जो आपको हिंदी भाषा में प्रिय हैं?
} सर्व व्यापक जनकल्याण और हिंदुत्व राष्ट्रवाद।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप आपकी दो सार्वाधिक महत्त्वपूर्ण प्राथमिकताएं?
} स्कूल कॉलेजों में हिंदी को बढ़ावा और ख़ासकर सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रचलन को बढ़ाने की कोशिश करना।
दो बातें जिनमे आप विश्वास करते हैं?
} अनुशासन और आत्म संघर्ष।
दो बातें जो आपको नाराज़ करती हैं?
} आलस और बहानेबाजी।
जीवन के दो निर्णय जिन पर आपको गर्व है?
} छत्तीसगढ़ से हीरा कंपनी डीबीयर्स को खदेड़ना एवं छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बढ़ावा देना।
दो बातें दो राजनीति और समाजसेवा को जोड़ती हैं?
} जनकल्याण और धार्मिक प्रेम सद्भाव।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व की दो विशेषताएं जिनसे आप सर्वाधिक प्रभावित हैं?
} सतत परिश्रम और नवनिर्माण की युगांतरकारी सोच।
सांसद के रूप में आपके अब तक के कार्यकाल की दो बड़ी उपलब्धियाँ?
} छत्तीसगढ़ में जगदलपुर राव घाट रेलवे लाइन परियोजना और सिरपुर पर्यटन का पुरजोर विकास।
दो पुस्तकें जो आपको प्रिय हैं?
निर्मल वर्मा रचित मुझे चांद चाहिए, जयशंकर प्रसाद रचित कामायनी।
देश की युवा पीढ़ी से आपकी दो अपेक्षाएं?
} हर पल नवनिर्माण और अपनी कला कौशल का हर पल नव उन्मेष के साथ विकास करना।
दो जीवन मूल्य जो आपको माता पिता से मिले हैं?
} आत्मविश्वास के साथ हर पल आगे बढ़ना, कमजोर वर्ग की हर हाल में मदद और समाज में प्रेम सद्भाव कायम रखना।
अपनी जीवनसंगिनी के व्यक्तित्व की दो विशेषताएं जो उन्हें ख़ास बनाती हैं?
} असीम धैर्य और सटीकता से पारिवारिक समन्वय।

छत्तीसगढ के दो पर्यटन स्थल जो आपको आकर्षित करते हैं?
} सिरपुर पर्यटन स्थल और चित्रकूट जलप्रपात।
आपके प्रिय दो छत्तीसगढी व्यंजन ?
} भजिया बड़ा उपमा और हरी तरकारी
दो इच्छाएं जो अभी अधूरी हैं?
} छत्तीसगढ़ राज्य को और विकसित करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना, यहां के पर्यटन और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना।
जीवन में सफलता के दो मूल मंत्र?
} सामाजिक धार्मिक सौहार्द और गरीबों का अधिक से अधिक उद्धार।









