Saturday, May 2, 2026
  • About Us
Corporate Impact
  • Home
  • Cover Story
  • Personalities Impact
  • Videos
  • PDF Issues
Hindi
No Result
View All Result
Corporate Impact
Home Corporate News

जेएसपी में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,स्वयं की स्वयं तक यात्रा है योग:नवीन जिंदल

admin by admin
June 21, 2023
in Corporate News
0
जेएसपी में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,स्वयं की स्वयं तक यात्रा है योग:नवीन जिंदल

जेएसपी में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रायगढ़/रायपुर– जिंदल स्टील एंड पॉवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और योग को जीवनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने शिरकत करते हुए कहा कि ‘योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।पूरी दुनिया योग की ताकत को मान रही है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने नियमित रूप से योग, व्यायाम के साथ ही खानपान संबंधी आदतों में सुधार को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। लगभग एक घंटे तक चले सत्र के दौरान योग गुरू के मार्गदर्शन में जेएसपी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगासन किए। जेएसपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह 6:30 बजे से एक घंटे का विशेष योगाभ्यास सत्र जिंदल लाइफ इनहेंसमेंट सेंटर के लॉन में रखा गया। जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में योग के लिए पहुंचे। जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आयोजन में विशेष तौर पर शिरकत की। योग गुरु ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके बाद सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करते हुए जिंदल ने कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैंने अपने जीवन पर योग के गहरे प्रभाव के संबंध मे चिंतन किया। इसका न सिर्फ निशानेबाजी और पोलो जैसे खेलो में, वरन जीवन के हर क्षेत्र में शारीरिक एवं मानसिक रूप से सकारात्मक असर रहा। भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही योग को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। आज की दिनचर्या में योग का महत्व और भी बढ़ जाता है।

इससे हम अपने शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही अपनी आंतरिक शक्ति को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा भी मिलती है।’ जिंदल ने सभी उपस्थितों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी खानपान संबंधी आदतों में भी सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनाज के स्थान पर मिलेट्स का यथासंभव अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही।

अधिकारी-कर्मचारी, जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग करने के साथ ही योग, व्यायाम और खानपान संबंधी बेहतर आदतों को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। जेएसपी फाउंडेशन ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयंत्र के आसपास के गांवों सहित रायगढ़ शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लोगों को, विशेषकर युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जेएसपी फाउंडेशन की टीम द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में खिलाड़ियों, ग्राम नेतनागर में बांस कारीगरों, शासकीय प्राथमिक शाला किरोड़ीमल नगर में विद्यार्थियों और महिला स्व-सहायता समूह के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जहां प्रशिक्षित योग गुरु ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।योग के दौरान श्वास की कैसे लिया जाए और कैसे छोड़ा जाए इसके बारे में भी बताया गया इसके साथ ही ध्यान की मुद्राओं के बारे में और योग द्वारा काम के दौरान मानसिक तनाव को किस तरह से कम किया जाए इसके बारे में भी बताया गया रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ShareTweetSend
Previous Post

योग शरीर से शुरू होता है और आत्मा पर समाप्त होता है – योग गुरू पूर्णाद्वैथि

Next Post

First Time Lucky

Next Post
First Time  Lucky

First Time Lucky

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

MY FIRST PRIORITY IS TO FOCUS ON THE ROOT CAUSE AND ITS PERMANENT SOLUTION:Pratistha Dwivedi

MY FIRST PRIORITY IS TO FOCUS ON THE ROOT CAUSE AND ITS PERMANENT SOLUTION:Pratistha Dwivedi

3 years ago
Centre for Narendra Modi Studies :Leading India’s Global Influence with Academic Excellence

Centre for Narendra Modi Studies :Leading India’s Global Influence with Academic Excellence

2 years ago
Creative Economy is the only way which will support in achieving Seven Trillion Economy of Bharat

Creative Economy is the only way which will support in achieving Seven Trillion Economy of Bharat

2 years ago
YOU HAVE TO PROVE YOURSELF EVERYDAY 

YOU HAVE TO PROVE YOURSELF EVERYDAY 

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Achievers Impact
  • Art and culture: impact international
  • Authors impact
  • Book in News
  • Budget Impact
  • chef's impact
  • Cine impact
  • Cine Insight
  • Cine Personality
  • CORPORATE FOCUS
  • Corporate impact
  • Corporate inside
  • CORPORATE INTERVIEW
  • Corporate News
  • Corporate Personality
  • Cover Story
  • ECONOMY IMPACT
  • EDUCATION IMPACT
  • Education Insight
  • EMOTIONAL INTELLIGENCE
  • Enterpreneurs impact
  • Face to Face
  • Fashion and Lifestyle
  • Fitness first
  • Health and Wellness
  • Health Care
  • HEALTH IMPACT
  • Historical facts
  • Impact feature
  • Impact International
  • Impact interview
  • Insight international
  • INSIGHT TALK
  • International Women day
  • Legal impact
  • Media entrepreneur
  • Music world
  • News Impact
  • Personalities Impact
  • Personality INSIGHT
  • Positive impact
  • PRIME PERSONALITY
  • Simply Two
  • Simply You
  • Social impact
  • Sports Personality
  • State Impact
  • Tech Personality
  • Travel & tourism
  • Uncategorized
  • Vichar monthan
  • View point
  • WE INSIGHT
  • We listen
  • Women Achievers
  • Young ACHIEVERS
  • अचीवर इनसाईट
  • दो बाते
  • विमन प्राइड

BROWSE BY TOPICS

2018 League Balinese Culture Bali United Budget Travel Champions League Chopper Bike Doctor Terawan Istana Negara Market Stories National Exam Visit Bali

POPULAR NEWS

  • Mayur Girase : A Journey of Perseverance and Creativity

    Mayur Girase : A Journey of Perseverance and Creativity

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारतीय न्यायपालिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केस-लॉ आधारित संवैधानिक विश्लेषण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Believe in your ability to make positive changes

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • COVER STORY

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Classical music holds a special place in my heart

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Contact Us

P. +91 75818 02616
P. +91 91792 61660
Email: editor@digicorporate70.com

Recent News

  • Gambhira : A Ancient folk dance of West Bengal
  • Polycystic Ovarian Syndrome (PCOS) Why It’s Increasing and How to Prevent It
  • The Ship of Reason : Rethinking Chronic Pain in Hypothyroidism

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • June 2022

Recent News

Gambhira : A Ancient folk dance of West Bengal

Gambhira : A Ancient folk dance of West Bengal

April 29, 2026
Polycystic Ovarian Syndrome (PCOS) Why It’s Increasing and How to Prevent It

Polycystic Ovarian Syndrome (PCOS) Why It’s Increasing and How to Prevent It

April 28, 2026
  • About Us

Copyright © 2022 by digicorporate70.com

No Result
View All Result
  • Home
  • Cine Insight
  • Cover Story
  • Fashion and Lifestyle
  • Health and Wellness
  • Impact International
  • News Impact
  • Personalities Impact
  • Simply Two
  • Simply You
  • State Impact
  • Women Achievers
  • PDF Issues

Copyright © 2022 by digicorporate70.com