नवीन अरोरा
(आईपीएस)
अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं
उत्तर प्रदेश पुलिस
लखनऊ
दो बातें जिनसे आपको प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा मिली?
} जनसेवा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास।
} देशभक्ति राष्ट्र के सजग प्रहरी के रूप में संगठित अपराध, देशविरोधी तत्वों से जूझने का ज़ज्बा।

दो आईपीएस हस्तियाँ, जिन्हें आप अपना आदर्श मानते हैं?
} श्री के.पी.एस. गिल Ex DGP पंजाब प्रभावी नीति निर्धारक एवं कार्यान्वयक ।
} डॉ. किरन बेदी जनोन्मुखी एवं कल्याणकारी कार्यों में नवोन्मेष हेतु।
अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं (उत्तर प्रदेश) के रूप में आपकी दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं?
} उत्तर प्रदेश को विभाग से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के सभी समीक्षा पैरामीटर्स पर सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना।
} 3 नये कानूनों BNS, BNSS, BSA का सफल क्रियान्वयन एवं ICJS (Interoperable Criminal Justice System) के सभी पिलर्स के मध्य इंटीग्रेशन / समन्वय ।
दो बातें जो प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों से आप कहना चाहते हैं?
} शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य बनाये रखना।
} राष्ट्रसेवा, निष्काम कर्म करना।

दो पुरस्कार जिन्हें आप अपने लिए सर्वश्रेष्ठ मानते हैं?
} महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदत्त वीरता पुरस्कार 2012
} महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदत्त विशिष्ट सेवा पदक 2023
पुलिसिंग में आपकी दो महत्वपूर्ण सफलतायें।
} SSP STF (Special Task Force) के रूप में संगठित अपराधियों, नक्सलियों, कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
} ADG ATS (Anti Terror Squad) के पद पर रहकर ISIS, LeT, HUM, JeM, AQIS, JMB के आतंकियों, एवं PFI, Naxals के विरुद्ध कार्यवाही, गिरफ्तारियाँ।
दो बातें जो आपको नाराज़ करती हैं?
} भ्रष्ट आचरण / अनैतिकता
} अपारदर्शिता / पक्षपात

दो बातें जिन पर आप विश्वास करते हैं?
} परिश्रम / कर्तव्यनिष्ठा
} सुनियोजित, समयबद्ध कार्य निष्पादन
दो बातें जो आप अपने आलोचकों को कहना चाहते हैं?
} सकारात्मक आलोचनायें प्रेरणास्पद होती हैं।
} व्यक्ति की नहीं अपितु विचार या कार्य की आलोचना करें।
जीवन में कठिनाई के दौरान ऐसी दो बातें, जिनसे आपको हौसला मिला?
} माता-पिता व परिवार का सकारात्मक एवं मजबूत साथ।
} राष्ट्रभक्ति व जनकल्याण की भावना से दृढ़ इच्छाशक्ति मिली।
अपने जीवन के दो निर्णय जिन पर आपको गर्व है?
} भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करना।
} ईमानदारी व सच्चरित्रता पर कायम रहना।
दो जीवनमूल्य जो आपको अपने माता-पिता से मिले हैं?
} सद्भावना व सदाचार
} कल्याणकारी व प्रगतिशील सोच
जीवनसंगिनी इशीता जी के व्यक्तित्व की दो विशेषतायें, जो उन्हें ख़ास बनाती हैं?
} समझदारी एवं विश्वास रिश्तों की नींव हैं।
} प्रत्येक परिस्थिति में भावनात्मक समर्थन ।

दो इच्छाएं जो अभी अधूरी हैं?
} पुत्री एवं पुत्र हेतु समझदार जीवन साथी एवं व्यवसाय की व्यवस्था।
} जीवन पर्यन्त जन / समाज / राष्ट्र सेवा। अपने सेवाकाल में ही भारत को विश्वगुरु बनते देखना।
दो कार्य जो आप अपनी फिटनेस के लिए नियमित रूप से करते हैं?
} आउटडोर खेल / स्ट्रेचिंग
} नियमित आहार पोषक खानपान
देश के दो पर्यटन स्थल जो आपको प्रभावित करते है?
} लक्षद्वीप-स्वच्छतम द्वीप / समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स एवं अथाह जलराशि।
} औली (उत्तराखण्ड) / सोलांग वैली (हिमाचल) बर्फ से ढंके पहाड़ों
की नैसर्गिक सुंदरता।
दो प्रमुख रुचियां?
} पर्यटन एवं मोबाईल फोटोग्राफी
} गोल्फ खेलना










