Saturday, October 18, 2025
  • About Us
Corporate Impact
  • Home
  • Cover Story
  • Personalities Impact
  • Videos
  • PDF Issues
Hindi
No Result
View All Result
Corporate Impact
Home Corporate News

शालू जिन्दल को सीएसआर टाइम्स लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

admin by admin
August 22, 2023
in Corporate News
0
शालू जिन्दल को सीएसआर टाइम्स लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

रायपुर। अग्रणी समाजसेवी और जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल को विविध सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के वंचितों और जरूरतमंदों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में उत्कृष्ट और सकारात्मक योगदान के लिए प्रतिष्ठित सीएसआर टाइम्स लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में विगत दिनों आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर शिखर सम्मेलन-2023 में शालू जिन्दल ने उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखातोव, मेजर जनरल रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य ले. जनरल (अवकाश प्राप्त) सैयद अता हसनैन, सीएसआर टाइम्स के कार्यकारी संपादक श्री रवि शंकर और संपादक हरीश चंदर के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एस.पी.एस. बघेल मुख्य अतिथि थे। समारोह में अनेक बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत जिन्दल ने कहा,
” लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए किये गए मेरे प्रयासों को आज जो मान्यता मिली है, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। इस मंच ने मुझे और अधिक सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।”

उन्होंने कहा, “एक देश के रूप में हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। मैं सीएसआर को एक ऐसे अवसर के रूप में देख रही हूं, जो समाज के दलितों-वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की इस यात्रा को अधिक उत्तरदायी और न्यायसंगत बनाएगा।”

गौरतलब है कि जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन का दायित्व निभाने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी शालू जिन्दल ने देश के लगभग एक करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए निरंतर अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में तेजी लाने के उनके प्रयासों ने उन्हें लोगों के लिए आशा और प्रेरणा की किरण बना दिया है। समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अन्य संस्थाओं के समक्ष एक आदर्श स्थापित किया है।
उनके नेतृत्व में जेएसपी फाउंडेशन ने वंचितों के लिए शिक्षा से लेकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। किशोरी एक्सप्रेस जैसे कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लाखों बेटियों को एनीमिया और कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकाला है।
शालू जिन्दल तीन लाख से अधिक महिलाओं, किसानों और छात्राओं को पूरे सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए उन्हें सक्षम व सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका कार्यक्रम चला रही हैं।
सामाजिक कार्यों के अलावा जिन्दल अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुचिपुड़ी नृत्य विशेषज्ञ हैं। वे वैश्विक मंचों पर भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी योगदान कर रही हैं। वे राष्ट्रीय बाल भवन की चेयरपर्सन और यंग फिक्की की संस्थापक चेयरपर्सन रही हैं। अभी वे छत्तीसगढ़ के अग्रणी विश्वविद्यालय ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी की चांसलर हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जिनमें लंदन में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार, महात्मा गांधी पुरस्कार और सिंगापुर में सीएमओ एशिया का एकलव्य पुरस्कार शामिल है।
सीएसआर टाइम्स ने जेएसपी फाउंडेशन को भी दो श्रेणियों में सम्मानित किया है। इनमें हेल्थकेयर और जिन्दल आशा, जिसमें विशेष जरूरतों वाले 5000 से अधिक बच्चों के पुनर्वास का प्रयास और ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश स्थित बुजुर्ग देखभाल केंद्रों में 1200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की सेवा शामिल है। सीएसआर हेड प्रशांत होता ने ये दोनों सम्मान प्राप्त किये।

ShareTweetSend
Previous Post

दो बातें

Next Post

Judicial Vigilance and Reforms – an Eye Opener

Next Post
Judicial Vigilance and Reforms – an Eye Opener

Judicial Vigilance and Reforms - an Eye Opener

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बॉलीवुड के शान सोनू सूद के साथ गुरबीर सिंग चावला ने की  मुलाकात

बॉलीवुड के शान सोनू सूद के साथ गुरबीर सिंग चावला ने की  मुलाकात

3 years ago
Art is a universal language that conveys feelings and concepts beyond words

Art is a universal language that conveys feelings and concepts beyond words

1 year ago
I THINK ONE SHOULD HAVE A DEEP DESIRE  FOR KNOWING ONESELF AND GOD 

I THINK ONE SHOULD HAVE A DEEP DESIRE FOR KNOWING ONESELF AND GOD 

2 years ago
We are doing everything but have forgotten to live

We are doing everything but have forgotten to live

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Achievers Impact
  • Art and culture: impact international
  • Authors impact
  • Book in News
  • Budget Impact
  • chef's impact
  • Cine impact
  • Cine Insight
  • Cine Personality
  • CORPORATE FOCUS
  • Corporate impact
  • Corporate inside
  • CORPORATE INTERVIEW
  • Corporate News
  • Corporate Personality
  • Cover Story
  • ECONOMY IMPACT
  • EDUCATION IMPACT
  • Education Insight
  • EMOTIONAL INTELLIGENCE
  • Enterpreneurs impact
  • Face to Face
  • Fashion and Lifestyle
  • Fitness first
  • Health and Wellness
  • Health Care
  • HEALTH IMPACT
  • Historical facts
  • Impact International
  • Impact interview
  • Insight international
  • INSIGHT TALK
  • Legal impact
  • Media entrepreneur
  • Music world
  • News Impact
  • Personalities Impact
  • Personality INSIGHT
  • Positive impact
  • PRIME PERSONALITY
  • Simply Two
  • Simply You
  • Social impact
  • Sports Personality
  • State Impact
  • Tech Personality
  • Travel & tourism
  • Uncategorized
  • View point
  • WE INSIGHT
  • Women Achievers
  • Young ACHIEVERS
  • अचीवर इनसाईट
  • दो बाते
  • विमन प्राइड

BROWSE BY TOPICS

2018 League Balinese Culture Bali United Budget Travel Champions League Chopper Bike Doctor Terawan Istana Negara Market Stories National Exam Visit Bali

POPULAR NEWS

  • COVER STORY

    COVER STORY

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Believe in your ability to make positive changes

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Mayur Girase : A Journey of Perseverance and Creativity

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Success isn’t about flawless decisions; it’s about confidence, perseverance, and resilience to make any decision succeed

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • I attribute my success to relentless hard work

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Contact Us

P. +91 75818 02616
P. +91 91792 61660
Email: editor@digicorporate70.com

Recent News

  • From Mithai to Mindful Eating: Your Festive Wellness Guide
  • Choosing Gynecology : A Destiny-Driven Path
  • मरीज़ मुझे अपने बीच का “आदमी” मानते हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है

Archives

  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • June 2022

Recent News

From Mithai to Mindful Eating: Your Festive Wellness Guide

From Mithai to Mindful Eating: Your Festive Wellness Guide

September 30, 2025
Choosing Gynecology : A Destiny-Driven Path

Choosing Gynecology : A Destiny-Driven Path

September 2, 2025
  • About Us

Copyright © 2022 by digicorporate70.com

No Result
View All Result
  • Home
  • Cine Insight
  • Cover Story
  • Fashion and Lifestyle
  • Health and Wellness
  • Impact International
  • News Impact
  • Personalities Impact
  • Simply Two
  • Simply You
  • State Impact
  • Women Achievers
  • PDF Issues

Copyright © 2022 by digicorporate70.com