
गिरीश पंकज
व्यंग्यकार एवं साहित्यकार
संपादक / प्रकाशक
सदभावना दर्पण
रायपुर, छत्तीसगढ़

दो विशेषताएं जो लेखन में सृजनशीलता लिए ज़रूरी हैं?
} निरंतर अध्ययनशीलता और बेहतर रचनात्मक मन
दो व्यंग्यकार जिनसे आप सार्वाधिक प्रभावित है?
} शरद जोशी और हरिशंकर परसाई
आपकी दो व्यंग्य रचनाएं जो सर्वाधिक चर्चित रही हैँ?
} ‘मिठलबरा की आत्मकथा’ और ‘माफिया’.

लेखन की दो विधाएं जो आपको प्रिय हैं?
} व्यंग्य और गीत-ग़ज़ल
जीवन में कठिनाई के दौरान ऐसी दो बातें जिनसे आपको हौसला मिला?
} पिता (श्री कृष्णप्रसाद उपाध्याय)की प्रेरणा भरी बातें और पत्नी (मंजुला) का प्रेरक साथ.
अपने अब तक के रचनाकाल की दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ?
} नई दिल्ली के हिंदी भवन में मिला ‘व्यंग्यश्री’ और बीस खण्डों वाली ‘गिरीश पंकज रचनावली’ का प्रकाशन.

दो बातें जो आप अपने आलोचकों से कहना चाहते हैं?
} प्रतिभाशाली साहित्यकारों को पहचानने का नैतिक साहस पैदा करें. गुटबंदी की गंदी आदत त्याग दें.
जीवनसंगनी मंजुला जी के व्यक्तित्व की दो विशेषताएं जो उनको खास बनाती हैं?
} सहनशीलता और त्याग.
अपने पुत्र साहित्य से आपकी दो अपेक्षाएं?
} अपने निर्धारित लक्ष्य पर अडिग रहना, किसी एक कार्य को अंतिम अंजाम तक पहुंचाना.

दो जीवनमूल्य जो आपको माता-पिता से मिले हैँ?
} सब के प्रति प्रेम भाव और जाति-धर्म से ऊपर उठकर सोचना.
दो बातें जिनमें आप विश्वास करतें हैं?
} निरंतर कर्म करने से सुफल की प्राप्ति, दूसरा भाग्य भी
दो बातें जो आपको नाराज़ करती हैं?
} राजनीति और प्रशासन के बड़े पद पर बैठे लोगों को हद से ज्यादा महत्व मिलना और सही व्यक्ति को उसका सम्मान न देना.

अपने जीवन के दो निर्णय जिन पर आपको गर्व है?
} पत्रकारिता के क्षेत्र में आना, स्वाभिमान की रक्षा के लिए सक्रिय पत्रकारिता से संन्यास.
दो इच्छाएँ जो अधूरी हैं ?
} साहित्य अकादमी सम्मान और पद्मश्री
दो संदेश जो नवोदित रचनाकारों क़ो आप देना चाहते हैं?
} अपने पूर्वज रचनाकारों का अध्ययन और साहित्य को साधन मानकर रचें न कि छवि चमकाने का सस्ता साधन.









